Header Banner

अपेक्षा बनी मिस पनिहारिन

BY — December 21, 2012

अंतिम दिन रंग बिरंगी प्रस्तुतियां

211208Udaipur.  गुरु नानक गर्ल्स पीजी कॉलेज में चल रहा पांचदिनी पनिहारिन धूमधाम से संपन्न हो गया। अंतिम दिन अपेक्षा जैन मिस पनिहारिन चुनी गईं वहीं उपविजेता तूलिका बख्शी रहीं। द्वितीय उपविजेता विजयलक्ष्मी  लोहार रहीं।

211209211210अंतिम दिन छात्राओं ने एकल गीत, समूह नृत्यों की धूम मचा दी। मुक्ता काशी रंगमंच पर आयोजित समारोह की मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडि़या थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सचिव के. एस. गिल, अमरपालसिंह पाहवा, मनोहरसिंह सच्चर, अजीतसिंह पाहवा आदि थे।
समारोह में केसरिया ग्रुप ने चम चम चमके चूंदड़ी.. पर मोहक नृत्य किया वहीं भाग्यश्री पंचाल ग्रुप ने सागर पाणी भरवा जाऊं सा.. पर झुमाया। दिव्या राव ने काल्यो कूद पड्यो मेला में… गीत पर कालबेलिया नृत्य प्रस्तुत किया। राधे ग्रुप ने तारा जड़ी बोय व एनसीसी ग्रुप ने कजरारे.. पर नृत्य पेश किया। स्प्रिंकल ग्रुप ने पाश्चात्य समूह नृत्य  से रिझाया।

211211211212211213छात्राओं ने पारंपरिक रंग-बिरंगी छटाएं बिखेरते हुए कैटवॉक किया। मिस पनिहारिन के सेकंड टेलेन्ट राउंड में निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रतिभा परखी। सांस्कृतिक प्रभारी अनुराधा मालवीय ने पांच दिन का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अतिथियों ने वर्षपर्यंत कार्यक्रमों के विजेताओं को पुरस्कृ्त किया। संचालन अनिल चतुर्वेदी व प्रियांश ने किया। धन्यवाद छात्रासंघ अध्यक्ष वर्षा जैन ने दिया।
211214

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply