Header Banner

गिट्स के 20 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट

BY — December 22, 2012

221202udaipur. गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज, डबोक में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम के तहत 20 विद्यार्थियों का हाथोंहाथ प्लेसमेंट हुआ। संस्थान में कैंपस प्लेसमेंट के लिए जयपुर से आई काइट्स टेक्नोवर्ल्‍ड प्राइवेट लिमिटेड ने गिट्स के विद्यार्थियों की प्रतिभा से प्रभावित होकर हाथोंहाथ प्लेसमेंट किए।

संस्थान के कैंपस एंड प्लेसमेंट ऑफिसर मनीष जैन ने बताया कि कंपनी ने कैंपस प्लेसमेंट करने से पहले टेक्नीकल टेस्ट लिया। कंपनी द्वारा आयोजित टेस्ट में उन्हीं विद्यार्थियों को शामिल किया गया जो मेरिटोरियस थे। ग्रुप डिसक्‍शन व इंटरव्यू के बाद 20 विद्यार्थियों को 1.80 से 3.20 लाख के वार्षिक पैकेज पर नौकरी मिली।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply