Header Banner

चार हजार से अधिक ने दी नेट परीक्षा

BY — December 23, 2012

mpuat-udaipur-be-final-year-semester-iiudaipur. वैज्ञानिक तथा औद्योगिकी अनुसन्धान परिषद् (सीएसआईआर- जेआरएफ/लेक्चरशिप (नेट) परीक्षा हेतु कनिष्ठ अनुसन्धान अध्येतावृत्ति और लेक्चरशिप की पात्रता निर्धारित करने के लिये संयुक्त परीक्षा रविवार को महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के तत्वावधान में सम्पन्न हुई।

राजस्थान कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता परीक्षा समन्वयक डॉं० एस. आर. मालू ने बताया कि सी.एस.आई.आर संयुक्त परीक्षा—2012 सफलतापूर्वक हुई। परीक्षा हेतु उदयपुर में राजस्थान कृषि महाविद्यालय, बी०एन० पीजी महाविद्यालय, फतह सीनियर सैकण्ड्री स्कूल व गुरु नानक पी. जी. महाविद्यालय सहित 4 परीक्षा केन्द्र स्थापित किये गये थे। सभी परीक्षा केन्द्रों पर देश के विभिन्न प्रान्तों से आये 4295 परीक्षार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।
डॉं० मालू ने बताया कि दो सत्रों में आयोजित इस परीक्षा में उदयपुर केन्द्र पर प्रात : कालीन सत्र सुबह 9 से 12 बजे मे जीवन विज्ञान, भू—विज्ञान व शारीरिक विज्ञान के 3150 मे से 2147 (68.15 प्रतिशत ) तथा दोपहर के सत्र 2 से 5 बजे मे रसायन विज्ञान, इंजीनियरिंग व गणितीय विज्ञान में 3295 में से 2148 (65.18 प्रतिशत) ने यह परीक्षा दी।
सी.एस.आई.आर., नई दिल्ली के प्रतिनिधि सुखनन्दन कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान सम्पूर्ण सावधानियॉं बरती गई तथा परीक्षा के दौरान पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाये रखने के लिये सभी परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक इंतजाम किये गये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply