मोदी के शपथग्रहण में मेवाड़ से भी पहुंचे कार्यकर्ता

BY — December 26, 2012

modiUdaipur. भारतीय जनता पार्टी उदयपुर शहर व देहात जिला ने गुजरात में नरेन्द्र मोदी द्वारा चौथी बार मुख्ययमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर प्रसन्ता व्यकक्त करते उन्हें बधाई भेजी। शपथ ग्रहण में उदयपुर से भी सैकड़ों कार्यकर्ता वहां पहुंचे।

भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि गुजरात में नरेन्द्र मोदी की चोथी बार ताजपोशी में शहर देहात के कई कार्यकर्ता अहमदाबाद पहुंचे और शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए। उदयपुर से प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, देहात जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल भाणावत, रामचन्द्र अग्रवाल, तख्तसिंह शक्तावत, गजपाल सिंह राठौड़, गणेश व्यास, फूलसिंह मीणा अमृत मेघवाल सहित कई कार्यकर्ता अहमदाबाद पहुंच शपथ ग्रहण सामारोह में शिरकत की।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *