संभागीय स्केटिंग स्पर्धा में दिखाया उत्साह

BY — December 26, 2012

261201Udaipur. उदयपुर के सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल भूपालपुरा में दूसरी संभाग स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता श्रीराम स्केटिंग क्लब के तत्वावधान में आरंभ हुई। इसमें उदयपुर, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ के 235 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

आयोजन सचिव नीलिमा आर्य ने बताया कि पहले दिन के विजेता क्वार्टज में A-16 में कमलेन्द्र सिंह सूद (उदयपुर), ऋषभ पांचाल (उदयपुर) क्रमश: प्रथम व द्वितीय, अण्डर-16 में राघव वर्मा (उदयपुर), निश्चल मिश्रा (भीलवाड़ा), A-16 (लड़कियां) गरिमा राजपाल (उदयपुर), आस्था भन्डारी (डूंगरपुर), कामिनी राठौड़ (उदयपुर), अण्डर-14 लड़कियों में अदिति जैन (डूंगरपुर), अण्डर-14 लडक़ों में लक्की लुहार (राजसमंद), हर्षवर्धन (राजसमंद), सुधांशु पारिख (भीलवाड़ा), अण्डर-12 लड़कियों में नन्दनी चपलोत (उदयपुर), अण्डर-10 हर्षिता तंवर (उदयपुर), धर्मिष्ठा शर्मा (उदयपुर), विदिशा पारीक (उदयपुर), अण्डर-8 में वरखा सिंह (राजसमंद), आकांक्षा राजपाल (उदयपुर), साक्षी श्रीमाली (राजसमंद), अण्डर-6 लड़कियों में धरा तंवर (उदयपुर), प्रियंका गहलोत (उदयपुर), पांखी कंवर (उदयपुर), अण्डर-6 लड़क़ों में गर्वित बोहरा (राजसमंद), यथार्थ शर्मा (उदयपुर), रंजय चोटवानी (उदयपुर) अण्डर-4 लडक़ों में तनिष्क जैन (भीलवाड़ा), कल्प बोल्या (उदयपुर), लक्ष्य पामेचा (उदयपुर) क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
स्केटिंग कोच मंजीत सिंह ने बताया कि इनलाइन में अण्डर -6 में जगत प्रताप सिंह (उदयपुर), अण्डर-8 लडक़ों में वैभव सोलंकी (उदयपुर), अण्डर-8 लड़कियों में कृष्णा कंवर (उदयपुर), अण्डर-10 में शिप्रा वर्मा (उदयपुर),  अण्डर-10 लडक़ों में उत्तमवीरसिंह (उदयपुर), अण्डर-12 में दिव्यराज सिंह (उदयपुर), अण्डर-16 में रोहन जैन (उदयपुर) प्रथम रहे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *