छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमनसिंह उदयपुर प्रवास पर

BY — December 30, 2012

Raman1udaipur. छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री रमनसिंह अपने पारिवारिक प्रवास पर रविवार को उदयपुर पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने सिंह का हवाई अड्डे पर स्वागत किया।

प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर ने शॉल औढ़ा, भाजपा नेता दलपत सुराणा ने गणेश प्रतिमा भेंट कर, शहर जिला ओबीसी प्रभारी देवेन्द्र साहू ने पगड़ी पहना कर, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश सदस्य प्रहलाद चौहान ने माला पहनाकर सिंह का स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सिंह को माला पहना कर स्वागत किया। भाजपा मेनार के प्रकाश जैन प्रदेश मंत्री ने रमनसिंह से समय निकाल कर मिलने का समय मांगा जिस पर रमनसिंह ने 1 जनवरी को मिलने का समय देने का आश्‍वासन दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *