Header Banner

उदयपुर के 20 हेयर एक्सपर्ट कला दिखाएंगे जयपुर कार्निवाल में

BY — January 1, 2013

hboUdaipur. हेयर एण्ड ब्यूटी ऑर्गेनाइजेशन (एचबीओ) के जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में 7 जनवरी से शुरू होने वाले कॉर्निवल 2013 में उदयपुर से करीब 20 हेयर ड्रेसर्स भाग लेंगे। ये सभी देश-विदेश से आए हेयर एक्सऑपर्ट्स के समक्ष अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

एचबीओ अध्यक्ष अशोक पालीवाल ने बताया कि ’कमाण्डो और ब्राइडल 2025’’ थीम पर विभिन्न शहरों के 100 हेयर एक्सपर्ट कला दिखाएंगे। सभी हेयर एक्सपर्ट, हेयर इण्डस्ट्रीज के जाने माने तकनीशियन से लगातार चार दिन तक प्रशिक्षण लेकर अपनी कला कौशल का प्रदर्शन करेंगे। कॉर्निवल की विशेषता यह होगी कि इस क्षेत्र मे राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ चुके बडे़ सितारे छोटे शहरों के हेयर एक्सपर्ट की कला का निरीक्षण करेंगे। भारत से बाहर के हेयर एक्सपर्ट में नयना करुनारत्ने (श्रीलंका), केनेथ फ्रास्ट (इटली), मार्क्सा ग्रीग (यूके) और हमारे देश से हरीश भाटिया, पंढरी जुकर, जावेद हबीब, अमजद हबीब, संगीता चौहान, मास्टर पंकज, मनीष जैन, श्याम भाटिया, उदय टक्के, अपर्णा दवे, सेवियो जान परेरा, तनवीर, नीलम हरीश आदि जाने माने हेयर एक्सपर्ट उपस्थित होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply