Header Banner

आज तीन घंटे दुकानें बंद रखेगा जैन समाज

BY — January 2, 2013

मुनि प्रबलसागर पर हमले का विरोध

020102Udaipur. गुजरात के गिरनारजी में मुनि प्रबलसागर पर हमले के विरोधस्वरूप जैन समुदाय गुरुवार को सुबह 10 से 1 बजे तीन घंटे तक अपनी दुकानें बंद रखेगा। बुधवार को भी जैन समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट में पहुंच जिला कलक्टर के कक्ष के बाहर जोरदार नारेबाजी की।

उल्लेखनीय है कि दिगम्बर जैन मुनि प्रबलसागर सिद्वक्षेत्र गिरनारजी की यात्रा करके लौट रहे थे। असामाजिक तत्वों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। मुनि चाकू के वार से घायल हो गए। यह खबर सुनते ही सम्पूर्ण जैन समाज में रोष व्याप्त हो गया। बुधवार दोपहर महिला समृद्धि अरबन को ऑपरेटिव बैंक की अध्यैक्ष किरण जैन, महावीर युवा मंच के संरक्षक राजकुमार फत्तावत, नीरज सिंघवी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, शशिकांत शाह, पारस सिंघवी आदि मौजूद थे। जिला कलक्टर की अनुपस्थिति में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बी. आर. भाटी को ज्ञापन देकर जैन संतों की रक्षार्थ उचित समाधान की मांग की गई।
020103मंच के राजकुमार फत्तावत ने बताया कि गुरुवार को जैन समुदाय दोपहर 1 बजे तक अपनी दुकानें बंद रखेगा। समस्त‍ समाजजन टाउनहॉल पर एकत्र होंगे जहां से जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। वहां जिला कलक्टरर को ज्ञापन दिया जाएगा। जैन समाज के लोगों को आज मोबाइल पर मैसेज दिए गए। यथासंभव हर तरीके से संदेश पहुंचाया गया कि गुरुवार सुबह 10 से 1 बजे तक अपने अपने व्यवसाय बंद रखकर मुनिश्री पर हमले का विरोध किया जाए। रैली में नगर में विराजित सभी साधु-संत भी शामिल होंगे। जिला कलेक्ट्री पर एक बजे तक चलने वाले धरने पर सकल जैन समाज के संतों एवं समाज के पदाधिकारियों द्वारा सम्बोधित किया जाएगा, तत्पश्चात राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं गुजरात के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply