सामूहिक नवकार मंत्र जाप, गीत स्पर्धा 3 को

BY — January 2, 2013

नववर्ष स्नेह मिलन पर सकल जैन महिला मण्डलों के साथ स्व. छाया मुर्डिया की स्मृति में

mahavirUdaipur. मानसी भक्ति मण्डल के तत्वावधान में 3 जनवरी को उदयपुर के सकल जैन महिला मण्डलों का नववर्ष स्नेह मिलन का आयोजन होटल विष्‍णुप्रिया, गुलाबबाग रोड पर सुबह 10.30 बजे होगा।

मानसी भक्ति मण्डल की अध्यक्षा रश्मि पगारिया ने बताया कि नववर्ष मंगलमय हो इस उपलक्ष्य में प्रथम सत्र में सर्वप्रथम सामूहिक नवकार मंत्र का जाप किया जायेगा तथा द्वितीय सत्र में सकल जैन समाज के विभिन्न महिला भक्ति मण्डलों की धार्मिक एकल गीत प्रतियोगिता स्व. छाया मुर्डिया की स्मृति में होगी। इसमें उदयपुर के 21 जैन महिला मण्डल भाग ले रहे है। मण्डल की उपाध्यक्ष लता कर्णावट ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में  भजन, नवकार मंत्र या तीर्थंकर पर आधारित गीत होने चाहिये तथा प्रतियोगियों को भजन के दो पद्य (अंतरे) ही प्रस्तुत करने है। स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के अलावा सभी प्रतियोगियों को भी आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही 21 मण्डलों के अध्यक्ष एवं मंत्री को भी सम्मानित किया जायेगा। पत्रकार बन्धुओं को भी सम्मानित किये जाने का निर्णय लिया गया है। मण्डल की मंत्री उषा चव्हाण ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नीलिमा सुखाडिय़ा, कार्यक्रम अध्यक्ष सूरजदेवी मुर्डिया रहेगी तथा विशिष्टर अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी किरणमल सावनसुखा एवं एडवोकेट फतहलाल नागौरी होंगे। इस अवसर पर नववर्ष के स्वागत में मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जायेगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *