Header Banner

अब FS की पाल पर नो पार्किंग

BY — January 2, 2013

उधर मीटिंग और इधर कार्रवाई

020106Udaipur. संभागीय आयुक्त कार्यालय में सिटी लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक हो रही थी। बैठक में संभागीय आयुक्त डॉ. सुबोध अग्रवाल एवं जिला कलक्टर विकास एस. भाले ने फतहसागर की पाल पर यातायात रोकने की जरूरत बताई। इधर फतहसागर की पाल पर गेट लगाने का काम चल रहा था।

020107बैठक में मौजूद नगर विकास प्रन्यास अध्यक्ष रूपकुमार खुराना ने बताया कि पाल पर गेट लगाने की व्यवस्था कर दी गई है। उधर फतहसागर की पाल पर लोहे के फाटक लगाए जा रहे थे। इससे यातायात को आमजन के भ्रमण (व्यस्ततम) समय में पूर्ण प्रतिबंधित रखा जायेगा। जानकारी के अनुसार पाल पर दोनों ओर गेट लगाए जाएंगे। जहां पार्किंग हो पाएगी। शेष पूरी पाल नो पार्किंग जोन रहेगी। लोहे के गेट बुधवार को लगा दिए गए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply