उदयपुर में बर्ड वाचिंग 4-5 को

BY — January 3, 2013

वन्य  जीव प्रभाग का कार्यक्रम

bird wathcingUdaipur. प्रवासी अप्रवासी पक्षियों को बुलाने और भूमि की गुणवत्ताल में बढ़ोतरी के लिए वन विभाग द्वारा पक्षी दर्शन (बर्ड वाचिंग) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उदयपुर एवं आसपास के क्षेत्र झीलों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। बढ़ते जैविक दबाव के कारण नम भूमियों की गुणवता में काफी गिरावट आ रही है, जिससे प्रवासी-अप्रवासी पक्षियों के लिए संकट पैदा होता जा रहा है।

मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) डॉ. एन. सी. जैन ने बताया कि 4 जनवरी को शाम 4 से 5 बजे संजय गांधी पार्क, रानी रोड, 5 जनवरी को इसी समय रूपसागर तालाब, कालका माता रोड पर पक्षी दर्शन कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में कोई भी विद्यार्थी अथवा आमजन निशुल्क भाग ले सकेगा। कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय नम भूमि दिवस 2 फरवरी को होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भी उपयोगी होगा।
डॉ. जैन ने बताया कि वन्य जीव प्रभाग उदयपुर द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, डबल्यूडबल्यूएफ, भारतीय पर्यावरण समिति के सहयोग से नवीं व उच्च कक्षा में अध्ययरत विद्यार्थियों के लिए 12 व 13 जनवरी को दो दिवसीय निशुल्क प्रकृति भ्रमण भी कराएगा। विद्यार्थियों का चयन 9 जनवरी को शाम 4 से 5 बजे तक वोलकेम पार्क, स्वरूप सागर पर किया जायेगा। प्रकृति यात्रा हेतु बस, भोजन व आवास पर होने वाले लगभग 500 रुपए प्रति व्यक्ति व्यय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। विद्यार्थियों का अंशदान मात्र 50 रुपए प्रति विद्यार्थी रखा गया है। इच्छुक विद्यालय/महाविद्यालय डॉ. आर. के. गर्ग 9460970386, प्रकाश तातेड 9351552651 से सम्पर्क कर सकते हैं। कोई भी विद्यालय इस माह में अन्य दिवसों पर भी पक्षी दर्शन हेतु सम्पर्क कर सकते हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *