Header Banner

फिलहाल छुट्टी नहीं, बदल दिया स्‍कूलों का समय

BY — January 3, 2013

5 जनवरी के बाद फिर से होगा विचार

schooludaipur. शीत लहर के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत अनुशंषा के अनुसार जिले के सभी प्राथमिक उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालयों का समय सुबह 9.30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक कर दिया गया है।

जिला कलक्टर विकास एस.भाले ने बताया कि यह आदेश समस्त सरकारी एव गैर सरकारी विद्यालयों के कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के 5 जनवरी तक प्रभावी रहेंगे।  आवश्यकता पड़ने पर शिक्षाधिकारियों की संस्तुति के आधार पर इस तिथि के बाद भी अन्य आदेश जारी किये जा सकेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply