पार्श्वनाथ जन्मकल्याणक की तैयारियां जोरों पर

BY — January 5, 2013

mahavirUdaipur. श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ एवं श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के संयुक्त तत्वावधान में भगवान पार्श्‍वनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। 7 जनवरी को भगवान पार्श्वानाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव समारोह सविना स्थित 108 पार्श्व नाथ मंदिर पर होगा।

श्री संघ एवं महासभा के मंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा का कार्य चल रहा है। मंदिर में रंग-रोगन का कार्य पूरा हो गया है। समाज के पांच हजार से अधिक लोगों का भव्य स्वामी वात्सल्य का आयोजन सविना स्थित सब्जी मंडी में होगा, जिसकी तैयारियां चल रही है। समारोह के संयोजक किरणमल सावनसुखा के नेतृत्व में टीम सभी कार्यों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। महासभा के अध्यक्ष तेज सिंह बोल्या एवं श्रीसंघ के अध्यक्ष गौतम बी. मुर्डिया ने संयुक्त रूप से बताया कि नगर में सभी पाश्र्वनाथ मंदिरों पर 7 जनवरी को विशेष कार्यक्रम होंगे। सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना एवं आकर्षक प्रभु अंगरचना की जाएगी। सभी मंदिरों में विद्युत सज्जा भी की जा रही है। सविना स्थित मंदिर पर सुबह प्रक्षाल पूजा, उसके बाद केसर पूजा होगी। तत्पश्चात भगवान की आकर्षक अंगरचना की जाएगी। दोपहर को समाज के विभिन्न महिला मंडलों द्वारा संगीतमय सत्तरभेदी पूजा पढ़ाई जाएगी। अपरान्ह तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक समाजजन का भव्य स्वामी वात्सल्य का आयोजन होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *