बर्ड वाचिंग के लिए उमड़े प्रकृति प्रेमी

BY — January 6, 2013

IMG_0771Udaipur. उदयपुर के प्रकृति प्रेमियों में प्रकृति के संरक्षण का महत्व बताने हेतु वन्य जीव प्रभाग उदयपुर की ओर से पक्षी अवलोकन (बर्ड वाचिंग) कराया गया। रविवार को रानी रोड स्थित संजय पार्क पर पक्षी अवलोकन कराया गया। इस अवसर पर भाग लेने वाले प्रकृति प्रेमियों का निशुल्क भ्रमण हेतु चयन किया गया।

IMG_0776पक्षी अवलोकन में विशेषज्ञों के रूप में जानकारी देने हेतु डॉ० एन. सी. जैन, मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव, उदयपुर, डॉ. आर. के. गर्ग, दीपेन्द्र सिंह शेखावत, विनय दवे, दीपक सैनी आदि ने पक्षियों के बारे में विशेष जानकारी दी। इससे पहले गुरुवार को वोलकेम पार्क, शुक्रवार को संजय गांधी पार्क, रानी रोड तथा शनिवार को रूप सागर, कालका माता रोड पर पक्षी अवलोकन कार्यक्रम हुआ। इन कार्यक्रमों में शहर के सेंट ग्रेगोरियस, सेंट मेरीज, सेन्ट्रल एकेडमी सरदारपुरा, विट्टी किड्स, महाराणा मेवाड पब्लिक स्कूल, पेसिफिक यूनिवर्सिटी, बी. एन. महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शहर के प्रकृति प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
IMG_0774मुख्य वन संरक्षक (वन्यं जीव) डॉ. एन. सी. जैन ने बताया कि स्कूली बच्चों व प्रकृति प्रेमियों को यहां के इको सिस्टम के बारे में बताने के लिए घासा, भटेवर, बाठेड़ा, मंगलवाड़ आदि क्षेत्रों का विभिन्न  संगठनों के सहयोग से दौरा कराया जाएगा। प्रत्येक प्रतिभागी पर आने वाला खर्च करीब 500 रुपए विज्ञान व प्रौद्योगिकी़ विभाग वहन करेगा। प्रतिभागी से आंशिक सहयोग के रूप में मात्र 50 रुपए लिए जाएंगे। प्रतिभागियों का चयन 9 जनवरी को शाम 4 से5 बजे तक वोल्के म पार्क पर एक क्विज के जरिये होगा। अधिक जानकारी के लिए प्रकाश तातेड़, आर. के. गर्ग तथा विनय दवे से संपर्क किया जा सकता है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *