Header Banner

वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रारम्भ

BY — January 7, 2013

ऐश्वर्या गोल्डन शेक कम्प्यूटर क्लब का आयोजन

070104Udaipur. ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन के तत्वावधान में संचालित के क्लब ऐश्वर्या गोल्डन शेक कम्प्यूटर क्लब द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम कॉलेज प्रांगण में शुरू हुआ।

इसमें 40 से अधिक वरिष्ठ नागरिक नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। प्रशिक्षण एक माह तक चलेगा। ऐश्वर्या गोल्डन शेक वरिष्ठ नागरिक क्लब के सहसचिव भंवर सेठ ने बताया कि जनवरी 2013 के पहले बैच में 40 वरिष्ठ नागरिक अपना रजिस्ट्रेशन करवा नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यह प्रशिक्षण एक माह तक चलेगा जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को कम्प्यूटर के तकनीकी ज्ञान के साथ ही आज के युग की महत्वपूर्ण आवश्यकता इन्टरनेट की भी जानकारी दी जायेगी, ताकि वे अपने परिवारजनों जो देश-विदेश में कही भी हो उनसे सम्पर्क में रह सके।

070103समन्वयक सांझ नरूला ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण पिछले वर्ष 2012 में प्रारम्भ किया गया जिसमें अब तक 300 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने नि:शुल्क प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त किया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply