Header Banner

डबोक दुर्घटना का पीडि़त पहुंचा एसपी के पास

BY — January 8, 2013

दुर्घटना के बाद पीडि़ता का गर्भपात

080106Udaipur. भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला के कार्यकर्ता डबोक में दुर्घटनाग्रस्त नानीबाई के पति छगनलाल को लेकर एस. पी. हरिप्रसाद शर्मा के पास पहुंचे। मामले में बड़ी सादड़ी विधायक के पुत्र पर कार से पीडि़ता को टक्कर मारने का आरोप है।

पीडि़ता नानीबाई ने बताया कि गत 13 दिसंबर को अपने पति छगनलाल के साथ डबोक चौराहे की सर्विस रोड़ की तरफ जा रही थी कि अचानक कार अत्यन्त तेज गति से आई और पलटते हुए लोहे की रेलिंग तोड़कर सर्विस रोड़ पर उससे टकरा गई जिससे वो गम्भीर रूप से घायल हो गयी। आरोप है कि गाड़ी राजा पिता प्रकाश चौधरी चला रहा था। जो दुर्घटना के बाद घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस थाना डबोक में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फरियादी के आरोपी का नाम बताने पर भी नाम दर्ज नहीं किया गया। महिला को टक्कर से शरीर में 12 जगह फ्रेक्चर हुआ। साथ ही महिला गर्भवती थी जिससे उसका गर्भपात भी हो गया।
इस पर भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयेश चम्पावत, भाजयुमो महामंत्री नरेश वैष्णव के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की एवं कुछ दिनो पूर्व डबोक में एमएलए के सुपुत्र राजा चौधरी का नामजद मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply