Header Banner

फूलमाली युवा मंडल के खेलकूद कल

BY — January 10, 2013

sportsUdaipur. फूलमाली युवा मंडल की ओर से 12 जनवरी को शहर के 100 फीट रोड पर स्थित नंद भवन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। युवा मंडल की ओर से चोथी बार यह प्रतियोगिता हो रही है।

युवा मंडल की ओर से गुरूवार को पत्रकारों से आयोजित वार्ता में मंडल अध्यक्ष गणपत परमार ने बताया कि प्रतियोगिता में समाज के अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगी प्रतियोगिता से आधा घंटे पहले तक अपना दर्ज करा सकेंगे। इस प्रतियोगिता में बच्चों के लिए चम्मच अंटी रेस बोरी रेस जलेबी रेस होगी। इसके साथ ही युवाओं महिलाओं ओर पुरुषों के लिए रस्सा कस्सी चेयररेस कपल कुर्सी रेस ओर दौड की प्रतियोगिताए होगी। प्रतियोगिता का आकर्षण कपल रिले रेस होगी जिसमें पति पत्नी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता सुबह नौ बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगी ओर इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह होगा। प्रेस वार्ता के दौरान जयप्रकाश सुहालका, कुंदन परमार, महेश तंवर, तिलक तंवर व कैलाश सुहालका मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply