Header Banner

मस्तान बाबा उर्स में उमडे़ अकीदतमंद

BY — January 10, 2013

100108Udaipur. मस्तान बाबा उर्स के तीसरे दिन खांजीपीर मोहल्ले  से चादर शरीफ का जुलूस निकला जो जोर शोर से दरगाह पहुंचा। दरगाह पर अकीदतमंदों ने कुरआन पाठ किया।

इससे पहले दो दिन में दरबार बैंड ने बाबा की शान में नाते पाक की धुनों से माहौल को सूफियाना बनाया। कई जायरीनों ने अपनी मन्नतें पूरी होने पर चादर शरीफ पेश करने वालों का तांता लगा रहा। खांजीपीर मोहल्ले से पहुंची चादर शरीफ से पहले मस्तान ट्रस्‍ट की ओर से बाबा के आस्तागने पर चादर शरीफ पेश की गई। महफिल-ए-शमां में यूपी के कव्वाल सुल्तान हुसैन और उस्मान हुसैन नियाजी ने कलाम पेश किए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply