Header Banner

चिकित्सा जांच व परामर्श शिविर 13 को

BY — January 11, 2013

ब्लड प्रेशर तथा शुगर तथा हार्मोन संबंधी रोगी की निशुल्क जांच एवं परामर्श

health campUdaipur. जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल तथा श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के तत्वावधान में 13 जनवरी को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। नाईयों की तलाई स्थित तेरापंथ भवन में आयोजित शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर तथा ईसीजी की निशुल्क जांच कर परामर्श दिया जाएगा।

जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल के सीओओ आनंद झा ने बताया कि शिविर में हॉस्पीटल की ओर से इंटरवेंशनल न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अतुलाभ वाजपेयी, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित खण्डेलवाल,  हार्मोन रोग विशेषज्ञ डॉ. जय चोरडिया, प्रसूति व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका खण्डेलवाल, जनरल फिजिशियन डॉ. दौलत मीणा तथा सीनियर फिजिशियन डॉ. अभय जैन सेवाएं देंगे।
शिविर प्रभारी मयंक कोठारी ने बताया कि रूपलाल विमल डागलिया के सौजन्य से आयोजित शिविर का समय सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इसमें विभिन्न नि:शुल्क जांचों के अलावा इको की जांच रियायती दरों पर उपलब्ध रहेगी। साथ कटे होंठ तथा तालु का भी निशुल्क इलाज व ऑपरेशन हेतु रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply