भारतीय दर्शन की अलख जगाई स्‍वामी विवेकानंद ने

BY — January 12, 2013

विवेकानन्‍द जयन्‍ती पर संगोष्‍ठी

120113udaipur. मोहनलाल सुखाडिया केन्‍द्रीय छात्रसंघ की ओर से विवेकानन्‍द जयन्‍ती पर संगोष्‍ठी का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो इन्‍द्र वर्द्धन त्रिवेदी की अध्‍यक्षता में आयोजित संगोष्‍ठी में मुख्‍य अतिथि शहर विधायक गुलाबचन्‍द कटारिया थे।

मुख्‍य वक्‍ता प्रो एसआर व्‍यास ने स्‍वामी विवेकानन्‍द के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्‍होंने कहा कि विवेकानन्‍द ने भारतीय दर्शन की अलख पूरे विश्‍व में ज्रगाई। विशिष्‍ट अतिथि प्रो विजय श्रीमाली थे। छात्रसंघ अध्‍यक्ष पंकज बोराणा ने सभी का स्‍वागत किया तथा बताया कि विवेकानन्‍द जयन्‍ती पर आयोजित निबन्‍ध प्रतियोगिता के विजेताओं को गणतन्‍त्र दिवस पर पुरस्‍कृत किया जाएगा।

120114

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *