शान से निकला नगर कीर्तन

BY — January 15, 2013

150115Udaipur.  सिख पंथ के दसवें गुरुगोविंद सिंह के आगमन पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार को शान से नगर कीर्तन निकला। आगे-आगे निशान साहब, साथ में गुरुवाणी के रस का प्रवाह करते बैंड और लवाजमा। शोभायात्रा के रूप में नगर कीर्तन निकला। पूरा वातावरण जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल के उद्घोष से गूंज उठा।

150114150120150117150116गुरुद्वारा सचखंड दरबार व शहर की विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंध कमेटियों के सहयोग से पंजप्यारों की अगुवाई में पवित्र गुरुग्रंथ साहब की छत्रछाया में रवाना हुआ। इस बीच शबद कीर्तन करते समाज के प्रबुद्धजन, साध-संगत और समूह संगत के साथ सभी सिख संगठनों के पदाधिकारी सहित सिख शिक्षण संस्थाओं के बच्चे भी गुरुवाणी की धुनें बिखेरते चल रहे थे।

150118150119इस बीच गुरुनानक देव के जीवन को प्रकाशमान करते शबद गायन से पूरा वातावरण सिख धारा से सराबोर हो उठा। सिख नौजवानों ने सिख पंथ की परंपरागत शस्त्र विद्या गतका का हैरतअंगेज प्रदर्शन कर दर्शकों को हैरत में डाल दिया। यात्रा का जगह-जगह फूलों की वर्षा व रंगीन आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत हुआ। गुरुद्वारों में अखंड पाठ साहब शुरू होंगे जिनकी समाप्ति 18 जनवरी को होगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *