फिर आ धमके किरोड़ी मीणा

BY — January 16, 2013

आदिवासी के नाम पर पैर जमाने की कवायद

160107Udaipur. अपने चिर परिचित तरीके से हर बार आदिवासी बहुल उदयपुर संभाग में अपने पैर जमाने की कवायद में लगे दौसा सांसद किरोड़ीलाल मीणा बुधवार को वापस अचानक उदयपुर आ धमके और हजारों आदिवासियों के साथ रैली निकालकर सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहले ही दिन धज्जियां उड़ा दी। संभागीय आयुक्त कार्यालय के बाहर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बैठ गए।

160108160109बताया गया कि सांसद मीणा मंगलवार रात ही उदयपुर आ चुके थे और आरटीडीसी होटल कजरी में रुके थे। रात में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी मिलने पर उन पर विशेष चौकसी रखी गई थी। सुबह‍ मीणा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए टाउनहॉल पहुंचे। कुछ ही देर बाद वहां बसों और जीपों में भरकर सैकड़ों समर्थक पहुंच गए। एक ही स्थान पर एकत्र होकर ढोल नगाडे़ बजाने शुरू कर दिए।
160106160105वहां से विशाल रैली रवाना हुई जो बापू बाजार, बैंक तिराहा, देहलीगेट, कोर्ट चौराहा, चेटक सर्किल होते हुए संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंची। वहां किरोड़ी समर्थकों के साथ जमकर बैठ गए। उनके साथ समर्थक भी सड़क पर ही बैठ गए। मीणा ने कहा कि उन्होंटने दौसा में रहते हुए ही मांगों से आयुक्त को अवगत करा दिया था। आने की जानकारी भी आयुक्त  को फोन पर दे दी थी।
160110तीसरा मोर्चा जल्द ही : मीणा ने बातचीत में कहा कि जल्द ही तीसरे मोर्चे का गठन किया जाएगा। उन्होंने इसमें नंदलाल मीणा और कटारिया के शामिल होने का भी दावा किया। मीणा ने कहा कि पूरे संभाग प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और उदयपुर के आदिवासी क्षेत्रों से लोग अपनी मांगों को लेकर आए हैं। इनमें मुख्य  रूप से आदिवासियों को वन भूमि पर हक देना, पुनर्वास की व्यवस्था करवाना, टीएडी की विभिन्न मांगें शामिल हैं। साथ ही पूर्व में कलक्ट्रेट परिसर में दिए गए धरने की समस्याओं पर भी विशेष कार्रवाई नहीं हुई है।
मोर्चे में कटारिया के आने की बात पर उनसे जब पूछा गया कि कटारिया ने तो पार्टी लाइन पर चलने और निर्देशों को मानने की बात कही है। इस पर मीणा ने कहा कि कटारिया झूठ बोलता है। उसने अपनी सभा में वसुंधरा की खिलाफत की थी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *