Header Banner

ड्रिलकॉन का ग्राहक सम्मेलन 20 को

BY — January 17, 2013

volvo-3Udaipur. वोल्वो इण्डिया लि. के राजस्थान राज्य के ऑथराईज ड्रिल्कॉन राज. प्रा.लि. का 20 जनवरी को कोटा के डाबी क्षेत्र में ग्राहक सम्मलेन होगा। सम्मेलन में डाबी, सलावटिया, बिजौलिया, झालावाड़ रामगंज मंडी एवं आसपास के खनन क्षेत्र के लगभग 300 ग्राहकों के भाग लेने की संभावना है।

ड्रिलकॉन कम्पनी के प्रबंध निदेशक प्रफुल मेहता इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कम्पनी के जनसंपर्क अधिकारी नरेन्द्र वर्मा ने बताया कि इस सम्मेलन में नई  एवं पुरानी वॉल्वो मशीनों के संचालन को एवं रख रखाव के बारे में आवश्यक जानकारी खनन क्षेत्र के ग्राहकों को दी जायेगी। डाबी क्षेत्र के ग्राहकों को अच्छी एवं अत्याधुनिक सुविधा उनके वर्कशॉप के माध्यम से दी जाएगी। इस सम्मलेन में वाल्वो मशीनों की गुणवता बढ़ाने एवं नये मशीनी उत्पाद के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। इस ग्राहक सम्मलेन से खनन क्षैत्र में कार्यरत कर्मचारियों, मालिको द्वारा महत्वपूर्ण खनन विकास कार्यो में तेजी आयेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply