माफी मांगें किरोड़ी : किसान कांग्रेस

BY — January 18, 2013

अन्‍यथा आगमन पर रास्ता रोकेगी देहात कांग्रेस

160106Udaipur. देहात जिला किसान कांग्रेस ने दौसा सांसद किरोड़ीलाल मीणा से कांग्रेस देहात जिलाध्य क्ष लालसिंह झाला पर लगाए गए आरोप वापस लेने और माफी मांगने को कहा है, अन्यथा अगली बार उनके उदयपुर आगमन पर रास्ता रोकने की भी चेतावनी दी।

आज किसान कांग्रेस की हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सुथार ने कहा कि मीणा बिना तथ्यों की जानकारी गरीबों के हित में कार्य करने वाले नेता पर कीचड़ उछालकर अपनी राजनीतिक इच्छाशक्ति पूरा करने का जो रास्ता अपना रहे हैं, वह सर्वथा निंदनीय है। प्रवक्ता टीटू सुथार ने कहा कि किरोड़ीलाल द्वारा माफी नहीं मांगने पर उनके उदयपुर आममन पर किसान कांग्रेस विरोध स्वरूप उनका रास्ता रोकेगी। बैठक में सचिव सत्यनारायण मेनारिया, उपाध्यक्ष कालूलाल, महामंत्री दलीचंद डांगी, हीरालाल डांगी, नरेन्द्र सुथार, कोषाध्यक्ष चौथमल टांक, तेजसिंह, भगवानलाल गमेती, महिला नेता पूजा शर्मा, बाबूलाल गमेती, भुवनेश व्यास, नारायणसिंह, मदनपुरी गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *