Header Banner

जल्द होंगे आरएसएमएम कर्मचारी संघ के चुनाव

BY — January 18, 2013

rsmmUdaipur. आरएसएमएम कर्मचारी संघ के चुनाव शीघ्र ही होंगे। प्रबंधन ने अपनी सहमति श्रम आयोग को भिजवा दी है। श्रम आयोग चुनाव की प्रक्रिया जल्दी् ही पूरी करेगा। यह आश्वायसन आरएसएमएम के प्रबंध निदेशक अजिताभ शर्मा ने संघ के प्रतिनिधिमण्डल को दी।

संघ अध्यक्ष प्रमोद कुन्द्रा ने बताया कि शर्मा से भेंट के दौरान झामर कोटड़ा के आई.बी.पी. प्लान्ट में कर्मचारियों को प्रोत्सााहन राशि दिलाकर उनकी इन्सेन्टिव स्कीम में सुधार कर डिस्पेच करने, श्रमिकों से अधिकारी वर्ग में पदोन्नति, संस्थान में ठेकेदारी प्रथा का विरोध करते हुए ज्ञापन दिया। इन पर प्रबंधन ने सहमति जताते हुए आश्व्स्त  किया है। इस अवसर पर महामंत्री अनिल कुमावत, लिग्नाइट यूनिट से करणीराम शर्मा, लाईमस्टोन से भंवरसिंह राठौड़, जिप्सम से राकेश ओझा आदि शामिल थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply