वापस लौटी सर्दी, ठिठुराई लेकसिटी

BY — January 18, 2013

180115Udaipur. देश के उत्तरी भागों में हुई बर्फबारी, अंचल में मावठ के बाद सर्दी उल्टे पांव लौट आई और पूरी तरह पांव फैला दिए हैं। संक्रांति से एकबारगी गर्मी का अहसास होने लगा था और सर्दी के तेवर काफी ढीले हो गए थे। बादल छाने से लगा मानों कहीं यहां भी वर्षा न हो जाए।

180111180112सर्दी के तेवरों से पारा भी औंधे मुंह गिरा। दिन के तापमान में शीत लहर के कारण काफी गिरावट आ गई। दिन का तापमान बढ़कर करीब 30 डिग्री हो चुका था जो शुक्रवार दोपहर 19 डिग्री पर आ गया था। धूप मानों बेअसर हो गई। धूप में खड़े रहने के बावजूद इसका कोई असर नहीं महसूस हो रहा था। ठंड के कारण युवा फतहसागर किनारे धूप सेकते दिखे।

180113180114अचानक चली शीत लहर के कारण सुबह भी बाजार देर से खुले वहीं शाम को जल्दी  ही बंद हो गए। कहीं कहीं अलाव जलाकर सर्दी दूर करने का प्रयास करते भी देखा गया। आसपास के इलाकों में नाथद्वारा-मावली में बारिश की सूचना मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अभी सर्दी के तेवर बरकरार रहेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *