Header Banner

बापू बाजार-देहलीगेट में पुलिस का मार्च

BY — January 19, 2013

190108Udaipur. एडीजी कपिल गर्ग के निर्देश पर शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाने की पहल के तहत पुलिस अधिकारियों ने मय जाब्ता शनिवार को बापू बाजार-देहलीगेट, सूरजपोल आदि क्षेत्र में मार्च किया। पहले दिन चेताया भी तो हल्की फुल्की कार्रवाई भी की।

190111190109उल्लेखनीय है कि यातायात व्यवस्था  में बाधक बन रहे अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को धानमंडी में मार्च कर चेतावनी दी थी। धानमंडी के व्यापारियों में शनिवार को अधरझूल की स्थिति रही। कभी लगा कि जाब्ता नहीं आएगा तो कभी कि जाब्ता आ गया। इसी कशमकश में व्यापारी सड़क पर तो अपना सामान नहीं जमा सके लेकिन दुकान के बाहर टांगने वाले सामान अंदर-बाहर करते रहे।
190110शनिवार को एएसपी कालूराम रावत के निर्देश पर पुलिस उपअधीक्षक दयानंद सारण के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते ने अंदरुनी बाजारों से शुरुआत की। बापू बाजार-देहलीगेट, बैंक तिराहा होते हुए सूरजपोल चौराहा फिर घंटाघर होते हुए हाथीपोल दरवाजे तक दुकानदारों से दुकानों के बाहर सड़क तक जमाई गई सामग्री हटाने की चेतावनी दी। धानमंडी में शाम को पुलिस जाब्ते ने एक बार फिर मार्च किया। तभी व्यापारियों में हड़बड़ी मच गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply