Header Banner

राहुल को उपाध्यक्ष बनाने पर बांटी मिठाई, आतिशबाजी

BY — January 20, 2013

आतिशबाजी, कांग्रेस के युवाओं में हर्ष

200106Udaipur. जयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर के बाद राहुल गांधी को पार्टी में उपाध्यक्ष बनाने पर कांग्रेस के युवाओं में हर्ष है। कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित की वहीं आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।

ब्लॉक कांग्रेस के दीपक सुखाडिय़ा ने राहुल गांधी की नियुक्ति को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश उन्नति करेगा। सुखाडिय़ा ने राहुल गांधी को शुभकामना संदेश भेजकर कहा कि उनके नेतृत्व में निश्चित रूप से देश और खासकर युवा अधिक उन्नति करेगा।
बापू बाजार स्थित नाडा़खाडा़ चौराहे पर कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ताभ पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में आतिशबाजी की तथा कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया। कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी जिन्दाबाद, राहुल गांधी जिन्दाबाद, राजीव गांधी अमर रहे के नारे भी लगाए। इस अवसर पर फिरोज अहमद शेख, सुधीर जोशी, अशोक तम्बोली, गोपाल जाट, नितेश सर्राफ, गिरिराजसिंह साखला, मोहम्मद हुसैन दीपक कैलानी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply