Header Banner

समता युवा संस्थान का शपथ ग्रहण 27 को

BY — January 20, 2013

Udaipur. समता युवा संस्थान का शपथ ग्रहण एवं बहुआयामी सम्मान समारोह 27 जनवरी को सुखाडिय़ा रंगमंच पर होगा। मुख्य अतिथि समाजसेवी किरणमल सावनसुखा एवं सेवानिवृत्त कैंसर सर्जन डॉ. अशोक कुमार जैन होंगे।

संस्थान के संरक्षक डॉ. सुभाष कोठारी ने बताया कि समारोह में बहुआयामी सम्मान समारोह में प्रतिभावान महिला सेवा, तपस्वी, संस्थान सेवा एवं शान्त-क्रान्ति संघ उन्नयन सम्मान से प्रदान किए जाएंगे। अन्यन अतिथियों में अशोक बोहरा, अ.भा.सा. शान्त-क्रान्ति जैन श्रावक संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमन्त कोठारी एवं श्री अ.भा.सा. शान्त-क्रान्ति जैन श्रावक संघ के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एम. जवरीलाल बोहरा होंगे। नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष पुष्पेंद्र परमार, उपाध्यक्ष राजेंद्र मेहता, मंत्री देवेंद्र तातेड़, सहमंत्री राजलेश नाहर, कोषाध्यक्ष दिलीप कंठालिया एवं लोकेंद्र कोठारी, नवल सेठिया, चैन सिंह सिंघवी, आशीष सरूपरिया तथा संजय धाकड़ को सदस्य के रूप में श्री अ.भा.सा. शान्त-क्रान्ति जैन युवा संघ के अध्यक्ष बैंगलोर प्रवासी ओमप्रकाश लुणावत शपथ दिलाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply