अजजा आयोग के उपाध्‍यक्ष तरवाड़ी का निधन

BY — January 22, 2013

dinesh tarwadiudaipur. अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्‍यक्ष दिनेश तरवाड़ी का मंगलवार को आकस्मिक ह्दयाघात से निधन हो गया। वे 48 वर्ष के थे।

जानकारी के अनुसार जयपुर में उन्‍हें ह्दयाघात हुआ। जानकारों के अनुसार उन्‍हें पहले सुबह एक बार अटेक आया। उनकी एन्ज्यिोग्राफी करवाई गई। फिर शाम को वापस दिखाने चिकित्‍सक के पास पहुंचे तभी वहीं उनका निधन हो गया। तरवाड़ी के निधन की आकस्मिक सूचना से हर कोई हतप्रभ रह गया। यकायक किसी को विश्‍वास ही नहीं हो रहा था। देर रात तक सभी एक-दूसरे से फोन कर जानकारी ले रहे थे। सांसद रघुवीरसिंह मीणा, चित्‍तौड़गढ़ सांसद डॉ. गिरिजा व्‍यास, कांग्रेस की शहर जिलाध्‍यक्ष नीलिमा सुखाडि़या ने तरवाड़ी के निधन पर शोक जताते हुए इसे कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *