सुभाष जयंती पर निकाली वाहन रैली

BY — January 23, 2013

230107udaipur. स्वतंत्रता सैनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर युवा क्रांति संगठन के तत्वावधान में नगर में वाहन रैली निकालकर सुभाष चौराहे पर प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित कर समारोह आयोजित किया गया।

युवा क्रांति संगठन के तत्वावधान में बुधवार को अपरान्ह तीन बजे संगठन के संस्थापक आकाश वागरेचा, भाजपा नेता मांगीलाल जोशी एवं बैंक अध्यक्ष डॉ किरण जैन ने हरी झण्डी दिखाकर वाहन रैली को रवाना किया। वाहन रैली में सैंकड़ों दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों पर युवा सुभाषचंद्र बोस की जयकारों एवं भारत माता की जय आदि के नारों से वातावरण को गुंजयमान करते हुए चल रहे थे। चार पहिया वाहनों में भारत माता, स्वामी विवेकानन्द, भगतसिंह एवं सुभाषचंद्र बोस की आदमकद तस्वीरे लगी हुई थी। ढोल नगाड़ों के साथ वाहन रैली रवाना होकर बापू बाजार, तीज का चौक, घंटाघर, जगदीश चौक, चांदपोल बाहर होते हुए सुभाष चौराहे पर पहुंची। जहां पर सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

230108इस अवसर पर आयोजित समारोह में संगठन के कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। समारोह में सुभाष जयंती पर प्रकाश डालते हुए  संस्थापक आकाश वागरेचा ने विस्तार से प्रकाश डाला और मौजूद सैंकड़ों युवाओं को उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर दिनेश जैन द्वारा दस फीट लम्बे  बेनर पर सुभाषजी का जीवन परिचय तैयार किया जिसका विमोचन किया गया। इस वाहन रैली में मेवाड़ सेना, चांदपोल सेवा समिति, हिन्दू जागरण मंच, एकता व्यापार मण्डल, गडिय़ा देवरा, नवयुवक मण्डल सहित विभिन्न संगठनों ने सहयोग दिया। प्रतिवर्ष सुभाष जयंती को वृहद स्तर पर मनाने का निर्णय लिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *