चला गया गरीबों का मसीहा

BY — January 23, 2013

तरवाड़ी की देह पंचतत्व में विलीन

230102Udaipur. राजस्थान अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष गरीबों के मसीहा दिनेश तरवाड़ी का आज उदयपुर के अशोकनगर स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनका कल जयपुर में आकस्मिक ह्दयाघात से निधन हो गया था।

230103230105उनका जन्म 10 सितंबर 1969 को राजसमंद में हुआ था। तरवाड़ी के पैतृक निवास पर सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया। उनके निधन की खबर पर यकायक कोई विश्वास नहीं कर पा रहा था। राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष गोपाराम मेघवाल तरवाडी़ का शव लेकर जयपुर से उदयपुर पहुंचे। तरवाड़ी की शवयात्रा रवाना होते समय पार्टी के झंडे में शव ले जाने की बात हुई। झंडा देर से आया तब तक शवयात्रा रवाना हो चुकी थी। राजकीय सम्मान को लेकर भी कुछ विवाद हुआ। पार्टी पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात की लेकिन प्रोटोकॉल में ऐसा नहीं होने की जानकारी दी। फिर लोग समझाईश से मान गए और बिना राजकीय सम्मासन से अंतिम संस्कार किया गया।
230106मेवाड़ वागड़ के दौरे पर यहां पहुंचे मुख्यिमंत्री अशोक गहलोत निर्धारित कार्यक्रमानुसार मंगलवार शाम जयपुर रवाना नहीं हुए। उन्हें  जानकारी मिलते ही वे यहीं रुक गए। उन्होंनने सुबह पार्थिव देह पर पुष्पा चक्र अर्पित किए और माता-पिता व बच्चोंर को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि तरवाडी़ युवा, कर्मठ और काबिल व्यक्ति थे जिन्होंने दलित एवं गरीबों के हित में काम किया। प्रदेश ने एक युवा नेता खो दिया है। उनका निधन प्रदेश ही नहीं बल्कि उनकी व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने परिजनों के बीच तरवाडी़ के समर्पित जीवन का स्मरण किया और गहरा शोक जताया। उन्होंने कहा कि इस विकट घडी़ में सभी उनके साथ हैं। राजस्थान सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष आर. डी. जावा, युवा मामलात एवं खेल राज्यमंत्री मांगीलाल गरासिया सलूम्बर विधायक बसंती देवी, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, नगर परिषद् सभापति रजनी डांगी, यूआईटी अध्यक्ष रूपकुमार खुराना, पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा, अतिरिक्त कलक्टर बी. आर. भाटी, शहर जिलाध्‍यक्ष नीलिमा सुखाडि़या, दिलीप सुखाडि़या, दीपक सुखाडि़या, पंकज शर्मा आदि ने पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की।
230104अंतिम संस्कार : तरवाडी़ की शवयात्रा उनके पैतृक निवास शक्तिनगर से रवाना होकर अशोकनगर स्थित श्मशान पहुंची जहां उनके ज्येष्ठ पुत्र रवि ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष आर. डी. जावा उदयपुर सांसद रघुवीर मीणा सहित गणमान्य लोग अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद थे।
तरवाड़ी के निधन पर उनके सहपाठी रहे भाजपा नेता विजय प्रकाश विप्लवी, क्रीड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी, शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया, प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, शांतिलाल चपलोत, दिनेश भट्ट, किरण जैन, चंचल अग्रवाल आदि ने शोक जताते हुए कहा कि उदयपुर ने आज एक विलक्षण प्रतिभा का धनी खो दिया है। उनके निधन से एक जुझारू व्यक्तित्व खत्म हो गया। आमजन की समस्यारओं के प्रति उनका जज्बाउ काबिले तारीफ था।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *