भाजपा का राष्ट्रव्यापी धरना

BY — January 24, 2013

केन्‍द्रीय गृहमंत्री के कथित बयान का विरोध

240103Udaipur. केन्द्री य गृहमंत्री के शिंदे व भाजपा के शिविरों में आतंकी तैयार करने सम्ब न्धी. कथित बयान देने के विरोध में भाजपा के राष्ट्री य आह्वान पर उदयपुर में भी कलक्ट्रेंट पर शहर व देहात जिला भाजपा ने धरना देकर प्रदर्शन किया।

भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि धरने को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शान्तिलाल चपलोत ने कहा कि संघ स्थान पर देश के भावी राष्ट्रभक्तों का निर्माण होता है जिनमें देशभक्ति की भावना भरी जाती है। प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर ने कहा कि संघ को कांग्रेस के प्रमाण पत्र की आवश्येकता नहीं है। पूरा देश जानता है कि संघ की शाखाएं खुले मैदानों में लगती हैं।
240104भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मांगीलाल जोशी, युधिष्ठिर कुमावत, डॉ. किरण जैन ने कहा कि कांग्रेस भगवा को आंतकवाद बता देश की संस्कृति पर लांछन लगाया है। भगवा देश का सांस्कृतिक वैभव का परिचायक है। यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। देहात जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल भाणावत, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, सभापति रजनी डांगी आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री चन्द्रसिंह कोठारी, पूर्व विधायक वंदना मीणा, रोशनलाल जैन, फूलसिंह मीणा, मण्डल अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल, तख्त सिंह शक्तावत, नाना बया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. अलका मूंदड़ा, उपसभापति महेन्द्रसिंह शेखावत, ओमप्रकाश खोखावत, प्रकाश अग्रवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे। धरने का संयोजन शहर महामंत्री मोतीलाल डांगी ने व धन्यवाद गीता पटेल ने दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *