Header Banner

निशुल्क जांच की सुविधा 7 अप्रेल से

BY — January 24, 2013

निशुल्क दवा योजना में उदयपुर अव्वल

labsudaipur. राज्य सरकार 7 अप्रेल से निशुल्‍क जांच का तोहफा आमजन को देने जा रही है । चिकित्सा संस्थानों में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मुख्यमंत्री नि:शुल्क जांच योजना शुरू होगी। इसके पहले चरण में उदयपुर जिले में महाराणा भूपाल चिकित्सालय एवं दोनों सेटेलाइट अस्पतालों में रोगियों की सामान्य जांचें भी निशुल्क होगी।

प्रभारी अधिकारी जिला औषधि भण्डार उदयपुर डॉ. राजेश भराडि़या ने बताया कि जिले के चिकित्सा संस्थानों में प्रस्तावित नि:शुल्क जांचों के बारे में गुरुवार को प्रदेश के मुख्य सचिव ने विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं।

अव्‍वल : मुख्यमंत्री निशुल्क दवा वितरण योजना के क्रियान्वयन में उदयपुर जिला प्रदेश भर में अव्वल रहा है। इस योजना के लागू होने के बाद आउटडोर में 60 प्रतिशत एवं इनडोर में 20 प्रतिशत से अधिक रोगियों की बढो़तरी हुई है। इस योजना को न सिर्फ राज्‍य में बल्कि देश भर में सराहा गया है। वर्तमान में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केन्द्रों पर आने वाले 97 से 100 प्रतिशत तक रोगियों को नि:शुल्क इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है जबकि शहरी क्षेत्रों में यह प्रतिशत 92 से 100 प्रतिशत है।
उन्होंने बताया कि जिले में 570 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध है जो राज्यभर में सर्वाधिक है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला औषधि भण्डार से जिले के चिकित्सा संस्थानों को दवा मांग पत्रानुसार सप्लाई की जाती है । उदयपुर जिले में जिला औषधि भण्डार से प्रतिमाह दवाइयां प्राप्त करने वाले ऐसे संस्थानों की संख्या 130 जो राज्य में सर्वाधिक है। इस जिले के औषधि भण्डार पर सप्लाई हेतु तैयार किए गए केलेण्डर से यह कार्य सुगमता से सम्पादित किया जाता है। इसका राज्य के अन्य जिलों में भी अनुसरण किया जा रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply