udaipur. राष्ट्रीय राजमार्ग नं. 8 स्थित कैलाशपुरी के निकट चीरवा घाटे में भीलवाड़ा से आ रही पिकअप और उदयपुर से जा रही ट्रक में शुक्रवार दोपहर बाद आमने सामने भिडत में सात जनों की मृत्यु हो गई जबकि 4 घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा से उत्तरप्रदेश के गोंडा निवासी कुछ लोग कपडे़ की गांठे लेकर उदयपुर की ओर पिकअप में आ रहे थे। उदयपुर से जा रही एक ट्रक चीरवा घाटे में पिकअप से टकरा गई। सुखेर थाने के अनुसार छह जनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक घायल की उदयपुर में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। घायलों का उदयपुर के एम. बी. चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.
