Header Banner

धूमधाम से मना लक्ष्यराज सिंह का जन्‍मदिन

BY — January 28, 2013

बेजान दारूवाला ने दी बधाईयां

280108udaipur. उदयपुर के पूर्व राजघराने के कुमार लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का 28वां जन्मोत्सव सोमवार को सिटी पैलेस प्रांगण में मनाया गया। उनके जन्मदिवस पर प्रख्यात ज्योतिषविद् बेजान दारूवाला गुजरात से उदयपुर पहुंचे। उन्होंने मेवाड़ को बधाई दी तथा आगामी वर्षों में लक्ष्यराज मेवाड़ के उत्तरोत्तर प्रगति की भविष्यवाणी की।

उन्होंने कहा कि लक्ष्यराज सही मायने में नेतृत्व प्रदान करने की क्षमता रखते हैं। दारूवाला के साथ उनके पुत्र नास्तूर दारूवाला ने भी लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को पुष्प-गुच्छ देकर शुभकामनाएं अर्पित की। महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर एवं विद्यादान ट्रस्ट के ट्रस्टी लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को शहर एवं संभाग के राजनीतिक, पर्यटन व्यवसाय, समाजसेवी, मीडियाकर्मी, मेवाड़ की पूर्व रियासत के ठिकानेदार, अन्य समाजसेवी संगठनों, खेल प्रतिभाएं, स्कूलों तथा शहरवासियों ने लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। शहर के प्राचीन मंदिरों के पुजारियों ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया। इंटरनेट में रूझान रखने वाले उनके अनेकों शुभचिंतकों ने देश-विदेश से उनकी फेसबुक पर बधाई संदेश भेजे। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के जन्मदिवस पर उदयपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन, महाराणा प्रताप स्मारक समिति, एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स उदयपुर, राजस्थान क्रिकेट संघ के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने बधाई दी। उनके चहेतों ने शहर के प्रमुख चौराहों पर होर्डिंग्स लगाकर शुभकामनाएं दी तथा अनेकानेक गणमान्य नागरिकों ने सिटी पैलेस में शिरकत कर उनको बधाई दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply