Header Banner

योग व आयुर्वेद स्वास्थ्य वार्ताओं का समापन

BY — January 29, 2013

21 फरवरी से होगा मोटापा निवारण शिविर

ayurvedUdaipur. राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार में प्रत्येक माह की 21 से 30 तारीख तक योग एवं स्वास्थ्य वार्ताएं के नवें दिन शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी।
आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदिच्य ने बताया कि योग एवं स्वास्थ्य वार्ताओं के माध्यम से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति रूझान आने लगा है एवं लोगो में अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए जागरूकता बढ़ने लगी है।

शिविर में योगविद् अशोक जैन, संजय दीक्षित, पंकज वत्सल पण्ड्या द्वारा योग की अनेक विधियों एवं प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम विलोम एवं भस्त्रिका आदि का बारीकी से अभ्यास कराया जा रहा है जिससे थाइयराईड, माईग्रेन, मोटापा, रक्तचाप आदि बीमारियो में लोगो को फायदा हो रहा है एवं राजीव भट्ट द्वारा आयुर्वेद के स्वास्थ्य वार्ताओं के माध्यम से दिनचर्या, ऋतुचर्या के बारे में विस्तार से बताया जा रहा हैं। शिविर के रूझान को देखते हुए फरवरी माह में 21 फरवरी से योग से 10 दिवसीय मोटापा निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply