गीता पटेल प्रकरण में भाजपा का धरना 1 को

BY — January 30, 2013

kamal-logoUdaipur. भारतीय जनता पार्टी की देहात जिला महामंत्री डॉ. गीता पटेल प्रकरण में कथित षड्यंत्रकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर भारतीय जनता पार्टी शहर एवं देहात जिला की ओर से 1 फरवरी शुक्रवार सुबह 10:30 से 1 बजे तक कलक्ट्रेट के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा।

मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि डॉ. गीता पटेल प्रकरण में षड्यंत्रपूर्वक फंसाने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होने पर भाजपा शहर एवं देहात जिला द्वारा शुक्रवार को यह कार्यक्रम होगा। धरने को विधायक गुलाबचन्द कटारिया, प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, देहात जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल भाणावत सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी एवं पूर्व विधायक एवं जनप्रतिनिधि सम्बोधित करेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *