Header Banner

शहीद दिवस पर बापू का स्मरण, श्रद्धांजलि

BY — January 30, 2013

देहात जिला कांग्रेस की विचार गोष्ठी

300103Udaipur. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस पर बुधवार को विविध आयोजन हुए। गुलाबबाग स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भी कार्यक्रम हुए वहीं देहात जिला कांग्रेस कार्यलय पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

देहात जिला प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि राष्ट्रपिता की तस्वीर पर जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला की अगुवाई में जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के बाद ‘महात्मा गांधी अतीत ही नहीं वरन भविष्य भी है’ विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

300102इसमें सांसद रघुवीरसिंह मीणा, जिला प्रमुख मधु मेहता, उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, भीण्डर नगरपालिका अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह शक्तावत, फल सब्जी मण्डी अध्यक्ष मोडसिह सिसोदिया, वरिष्ठ नेता जगन्नाथ शर्मा, किशन त्रिवेदी ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में कृषि मण्डी अध्यक्ष मगनीबाई पटेल, देहात कांग्रेस सचिव देवेन्द्र मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष कचरूलाल चौधरी, व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजय कोठारी, जिला परिषद सदस्य प्रेमप्रकाश लबाना, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव शान्ता प्रिन्स, पार्षद भरत आमेटा आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विद्या भवन गांधी संस्थान में भी संस्थान के रियाज तहसीन ने कहा कि राष्ट्रपिता के विचारों पर गहनता से मंथन कर उनके बताए गए मार्गों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्घांजलि होगी। किशोर संत ने भी गांधीजी के बताये गये अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए कहा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply