Header Banner

‘भारतीय जीवनशैली अपनाकर डायबिटीज से बचाव संभव’

BY — February 2, 2013

निशुल्क जांच में 70 रोगियों को परामर्श

ayurvedUdaipur. राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार, फूटा दरवाजा में आरोग्य दिवस के अन्तर्गत आज 42 वां शिविर प्रात: 9 से 11 बजे तक निशुल्क डायबिटीज जांच औषधालय में की गई जिसमें भारी संख्या में महिला पुरुषों ने जांच करवाई। शिविर में कुल 70 रोगियों ने निशुल्क जांच करवाई एवं परामर्श लिया।

आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदिच्य ने बताया कि अत्यधिक काबोहाईडे्रट व खान पान मे अनियमितता, शारीरिक श्रम का अभाव ही डायबिटीज का मुख्य कारण है। यह रोग पाचन संस्थान संबंधी दोष के कारण होता है तथा मस्तिष्क  से अधिक काम लेने से भी अक्सर यह रोग हो जाता है। इस समय व्यक्ति को चलने की बजाय खडा रहना? खडे रहने की बजाय बैठना? बैठने की बजाय लेटना? लेटने की बजाय सोना? आदि लक्षण नजर आने लगे तो तुरन्त चिकित्सक से सम्पर्क करें। अत: भारतीय जीवनशैली अपनाकर एवं खान पान पर नियंत्रण कर डायबिटीज से बचा जा सकता है। शिविर में विषय विशेषज्ञ डॉ. विष्णुा बंशीवाल, डॉ. राजीव भट्ट, नर्स रूकमणी परमार, अमृतलाल डामोर, शंकर मीणा, इन्दिरा डामोर, रामसिंह ठाकुर ने अपनी निशुल्क सेवाएं प्रदान की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply