उदयपुर में 3 वर्ष बाद होगा ’निरंकारी संत समागम’

BY — February 5, 2013

दूरदराज के भक्तों का आगमन शुरू, तैयारियां पूर्ण

050208Udaipur. विश्व प्रसिद्व आध्यात्मिक मंच ’संत निरंकारी मिशन’ के प्रमुख सद्गुरूदेव बाबा हरदेवसिंह का पावन सानिध्य उदयपुरवासियों को 3 वर्ष बाद ६ फरवरी को मिलेगा।

एकत्व को महत्व प्रदान करने हेतु कल्याण यात्रा पर निकले निरंकारी मिशन बाबाजी गुजरात के अहमदाबाद एवं राजस्थान में डूंगरपुर होते हुए 6 फरवरी को उदयपुर आ रहे है। उनके आगमन पर भूपालपूरा ग्राउण्ड में होने वाले निंरकारी सन्त समागम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। समागम में उदयपुर राजसमन्द, जोधपुर, चित्तोडग़ढ, कोटा, भीलवाड़ा आदि जिलों सहित राजस्थान के अनेक नगरों व कस्बों के साथ मध्यप्रदेश व गुजरात से हजारों श्रद्धालुओं का समूह सदगुरू के दर्शन हेतु एकत्रित होगा, जिससे उदयपुर शहर, निरंकारी नगर के रूप में नजर आयेगा। समागम में विभिन्न जातियों, सम्प्रदायों व धर्मा से सम्बन्धित लोग एक परिवार के रूप में दिखेंगे। बुधवार सांय 6 बजे से शुरू होने वाले समागम के प्रसिद्व कलाकार भक्तों के भजन गूंजेंगे वहीं मिशन के अनेकों विद्वान वक्ता विचार व्यक्त करेंगे, यह ज्ञान रस धारा निरन्तर बहेगी तदुपरान्त अन्तिम चरण में सदगुरू बाबा हरदेवसिंह आर्शीवचन प्रदान करेंगे। शाखा संयोजक जीतसिंह निरंकारी ने बताया कि ’’निरंकारी बाबा’’ एकत्व की भावना को प्रचारित करने हेतु कल्याण यात्रा कर रहे है। एकत्व की भावना के बिना विश्व का सुधार असंभव है अर्थात समस्त मानव एक है और परमपिता की संतान है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *