Header Banner

गिरिजा व्यास को बहन शोक

BY — February 5, 2013

050213Udaipur. चित्तौड़ सांसद डॉ. गिरिजा व्यास एवं गोपाल (गोपजी) शर्मा की बड़ी बहन लीला बाई व्यास (78) धर्मपत्नी मोहनलाल व्यास का मंगलवार तडक़े 4 बजे हृदयगति रूक जाने से डॉ. व्यास के मोतीमगरी स्थित निवास पर निधन हो गया। रिटायर्ड प्रधानाध्यापिका लीला बाई का शाम 4 बजे नाथद्वारा में अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम यात्रा द्वारकाधीश की खडक़, आनन्द टॉकीज के पास नाथद्वारा स्थित निवास से श्मशान घाट पहुंची जहां उनके पुत्र गोविन्द एवं राजकुमार व्यास ने मुखाग्नि दी। श्रीमती लीला बाई के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केन्द्रीय मंत्री डॉ. सी. पी. जोशी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान, सांसद रघुवीर मीणा एवं संभागीय प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने शोक व्यक्त किया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply