Header Banner

उदयपुर में एग्री टेक एक्‍स्‍पो 14 से

BY — February 6, 2013

2udaipur. ट्रेड फेयर की तरह ही अब किसानों के लिए एग्री टेक एक्‍स्‍पो का आयोजन होने जा रहा है। उदयपुर में यह 14 से 17 फरवरी तक बी. एन. कॉलेज ग्राउंड पर लगेगा। इसमें अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर की कंपनियां हिस्‍सा लेंगी। इस तरह का उदयपुर में पहला आयोजन होगा।

1श्री बोहरा गणेश संस्‍थान के निदेशक लोकेश जोशी ने बताया कि अब तक शहरी लोगों के लिए ट्रेड फेयर, फेयर आदि होते रहे हैं लेकिन किसानों के लिए कोई आयोजन नहीं होता। हमारे इस फेयर का उद्देश्‍य ही किसानों को ये अहसास कराना है कि वह हर व्‍यक्ति का अन्‍नदाता है। वह अन्‍न नहीं उगाएगा तो कोई खाना नहीं खा पाएगा। जोशी ने बताया कि इसमें अंतरराष्‍ट्रीय करीब 50 कंपनियां हिस्‍सा लेंगी। इसके अतिरिक्‍त एक्‍स्‍पो में डोम बनाए जाएंगे जहां कंपनियां अपने अपने उत्‍पाद प्रदर्शित करेंगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply