मॉर्निंग फ्रेन्ड्स क्लब ने किया सम्मान

BY — February 6, 2013

3Udaipur. प्रात: भ्रमण करने वाले मोर्निंग फ्रेन्ड क्लब के सुधीर दवे के संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नति व दीपाल सिंह (बन्टी) के मुंबई मेराथन में 21 किलोमीटर दौड़ने पर सम्मानित किया गया।

गुलाब बाग में एक सम्मान समारोह हुआ। इसमें क्लब के वरिष्ठ सदस्य गोपाल कृष्ण गर्ग ने दवे एवं सिंह का माल्यार्पण कर उपरणा धारण करा स्वागत व सम्मान किया। गर्ग ने क्लब के अन्य सदस्यों को भी इससे प्रेरणा लेकर समाज हित के कार्य करने को प्रेरित किया तथा प्रात: भ्रमण हेतु आमजन को जागरूक करने पर बल दिया ताकि भ्रमण कार्यक्रम से सभी को लाभ मिल सके एवं हमेशा स्वस्थक जीवन व्यतीत कर सकें। समारोह में क्लब के रोहित भटनागर, बालकृष्णय तनेजा, राकेश व्यास, निकुंज जेठलिया, राजेन्द्र जैन एवं क्लब के अन्य सदस्य तथा गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने समाज हित में रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री व गणवेश वितरण के कार्य हाथ में लेने का संकल्प लिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *