राज्य़ में खेलों की स्थिति चिंताजनक : कृष्णा

BY — February 7, 2013

कृष्णा पूनिया का वेदांता-हिंद जिंक से करार

070202Udaipur. वेदांता हिन्दुस्तान जिंक के सामाजिक सरोकारों के इतिहास में आज एक और नया पन्ना जुड़ गया जब मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिलेश जोशी और देश विदेश स्तर पर कई पदक विजेता एथलीट कृष्णा पूनिया ने दो वर्ष के एमओयू पर हस्ता क्षर किए। राज्य  में खेलों की स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्‍होंने खेल पॉलिसी में बदलाव की मांग भी की।

070203आज हिंदुस्तान जिंक के कार्यालय यशद भवन में पत्रकारों से बातचीत में कृष्णा पूनिया ने जिंक व वेदांता प्रबंधन का आभार जताते हुए कहा कि मैं स्वयं को बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। हिन्दुस्तान जिंक व वेदांता ग्रुप द्वारा मुझे प्रोत्साहित करना महिलाओं को प्रोत्साहित करने की मंशा दर्शाता है। वेदांता समूह ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों को सदैव प्रोत्साहित किया है। जावर माइंस में मोहन कुमार मंगलम प्रतियोगिता भी देश भर में प्रसिद्ध है। राजसमंद के रेलमगरा के समीप एक खेल स्टेडियम का निर्माण चल रहा है वहीं सेसा गोआ में सेसा फुटबॉल अकादमी का निर्माण करवाया है। अब से पहले विश्व पावर लिफ्टर भूपेन्द्र व्यास, वेटलिफ्टर माला सुखवाल, तैराक भक्ति शर्मा तथा डेफ एंड डंब वॉलीबाल के खिलाड़ी जब्बार मोहम्मद को आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि वे 2014 में इंचियोन के एशियाई खेल, स्कॉमटलैंड के ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेल तथा 2016 में रियो के ओलंपिक में भाग लेंगी।
कृष्णा ने राज्य में खेलों की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि हमारे यहां की खेल पॉलिसी में काफी कमियां हैं। हरियाणा में सरकार के साथ कॉर्पोरेट जगत भी खिलाडि़यों की काफी मदद करता है। ऐसे में हिंद जिंक की मेरी मदद करना सराहनीय है। महिलाओं के प्रति नजरिये में बदलाव को लेकर कृष्णा ने कहा कि महिलाओं के प्रति यह सोच कोई एक दिन में नहीं बनती। इसके लिए बचपन से लड़का-लड़की में भेदभाव खत्मं करना होगा।
070204इस अवसर पर मौजूद कृष्णा  के पति एवं कोच वीरेन्द्र  पूनिया ने कहा कि विदेशी और हमारे खिलाडि़यों में बेसिक फर्क का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि स्पोर्ट्स में उनके बच्चों को जो डाइट दी जाती है वह हमारे यहां नेशनल कैम्प  में भी नहीं मिलती। उन्हों ने भी वेदांता व हिन्दुस्तान जिंक का आभार जताया।
हिन्दु़स्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिलेश जोशी ने एमओयू पर हस्ताक्षर करने के बाद यह विश्वास दिलाया कि कृष्णा पूनिया की ट्रेनिंग में जिंक हरसंभव सहायता करेगा। जिंक अपने सामाजिक सरोकारों के तहत काम करता रहा है और आगे भी करेगा। जोशी और कृष्णा ने एमओयू पर दस्तखत कर फाइल एक्सचेंज की। जोशी ने कृष्णा को उनके खेल से संबंधित एक डिस्क भी भेंट की। इस अवसर पर जिंक के मुख्य‍ प्रचालन अधिकारी सुनील दुग्गल, मुख्य वित्त अधिकारी अमिताभ गुप्तां, वरिष्ठ उपाध्यक्ष (एचआर) एच. के. मेहता भी मौजूद थे। कुशल संचालन करते हुए कॉर्पोरेट कम्यु‍निकेशन के हेड पवन कौशिक ने आभार जताते हुए पूनिया के डिस्कस थ्रो खेल में प्राप्त विभिन्न उपलब्धियों एवं प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी तथा कंपनी द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक कार्यों का ब्यौरा दिया।
बाद में कृष्‍णा पूनिया हिन्‍दुस्‍तान जिंक के ‘खुशी’ अभियान के नन्‍हें बच्‍चों से भी मिली और बहुत हर्ष व्‍यक्‍त किया कि कॉर्पोरेट ऐसे unpriviledged बच्‍चों के लिए भी अभियान चला रहे हैं। वे जिंक के स्‍वयंसेवी सहायता समूहों की महिलाओं से भी मिलीं और अभियान से जुड़ने के बाद अपनी स्‍वावलम्बिता के बारे में बताया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *