Header Banner

अवैध हथियार रखने के मामले में 3 गिरफ्तार

BY — February 9, 2013

090206Udaipur. सूरजपोल थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम अवैध हथियारों के साथ आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों से दो रिवाल्वर भी बरामद किए। मामले में दो आरोपी फरार हैं।

090207जानकारी के अनुसार खांजीपीर निवासी युवक के रिवाल्वर लेकर घूमने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस पर पुलिस ने युवक को थाने लाकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ पर उसने रिवाल्वर खरीदने वाले के बारे में बताया। पुलिस ने रात को ही एक-एक करके चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस कार्रवाई की सूचना मिलते ही आरोपी घरों से फरार हो गए। पुलिस ने नाकाबंदी कर ठोकर रेलवे कॉलोनी निवासी नईम, गोवर्धन विलास निवासी राजू एवं बाबू उर्फ शेरू निवासी खांजीपीर बीड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस का अनुमान है कि कहीं न कहीं हमला करने की आरोपियों की योजना थी। इसका पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply