Header Banner

झाला उदयपुर लोकसभा क्षेत्र का फीडबेक देने जयपुर रवाना

BY — February 11, 2013

congressUdaipur. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार 2014 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पर्यवेक्षक मधुसूदन मिस्त्री कल दो दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुचेंगे।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कल चुनिन्दा जिलो के कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक लेंगे। कांग्रेस जिला प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला राष्ट्रीय महामंत्री एवं पर्यवेक्षक मधुसूदन मिस्त्री को उदयपुर लोकसभा क्षेत्र का फीडबैक एवं उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत करायेंगे। झाला राष्ट्रीय महामंत्री को क्षेत्र एवं वर्तमान राजनैतिक स्थिति की जानकारी भी देंगे। झाला बैठक में भाग लेने जयपुर प्रस्थान कर गए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply