सांई बाबा मंदिर के पाटोत्सव पर महाआरती

BY — February 15, 2013

150203Udaipur. श्री सांईनाथ मन्दिर सेवा समिति बडग़ांव द्वारा सांई बाबा के मन्दिर प्रेमनगर कॉलोनी, बड़गांव में आयोजित पाटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने बडी़ संख्या में कार्यक्रम में शिरकत की।

सुबह 10 बजे सांई बाबा का विशेष श्रृंगार फूलमालाओं से करते हुए मन्दिर पर ध्वजा चढा़ई गई। बाद में महाआरती डॉ. श्यामा श्रीमाली ने की। सेवा समिति के सदस्यों तन्मय श्रीमाली, मनीष सिंह, शुभम श्रीमाली, देवांश हरकावत, अनिल नागदा, नरेश शर्मा, हिमांशी श्रीमाली, दीशान्त शर्मा आदि ने प्रसाद वितरण किया। मन्दिर में श्रद्धालुओं का दिनभर आगमन होता रहा। मन्दिर को लकदक रोशनी एवं फूलमालाओ से सजाया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *