Header Banner

गुर्जर समाज का जनजागरण अभियान 17 से

BY — February 16, 2013

Udaipur. अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की गत दिनों हुई प्रदेशस्तरीय बैठक के निर्णयानुसार जनजागरण अभियान भगवान देवनारायण जयंती 17 फरवरी से चलाया जाएगा। इसके तहत गुर्जर समाज के नाम से कार्य करने वाले सभी संगठनों को एक मंच पर लाया जाएगा।

गुर्जर महिला महासभा की प्रदेशाध्यक्ष कामिनी गुर्जर ने बताया कि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद धाबाई के निर्देशानुसार गुर्जर समाज को राजनैतिक एवं सामाजिक रूप से जागरूक करने के लिये अभियान की शुरूआत 17 फरवरी को समाज के अंतरराष्ट्रीवय तीर्थस्थल सवाई भोज आसींद (भीलवाड़ा) से की जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply