Header Banner

चतुर्थ यूसीटीए कप क्रिकेट प्रतियोगिता 22 से

BY — February 16, 2013

cricketUdaipur. उदयपुर कम्प्यूटर एसोसिएशन ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से 22 व 23 फरवरी को फील्ड क्लब में चतुर्थ यूसीटीए कप क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन किया जाएगा।

यूसीटीए के प्रवक्ता पवन कोठारी ने बताया कि प्रतियोगिता में 6 टीमें एसर, लिनोवा, क्विकहील, नॉटन, जब्रोनिक्स व केनन भाग लेगी। सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है और सभी टीमें राउण्ड रोबिन लीग आधार पर सभी टीमें 12-12 ऑवर के दो-दो मैच खेलेगी। 23 फरवरी को फाइनल खेला जाएगा। विजेता-उपविजेता को ट्रॉफी तथा सभी खिलाडिय़ों को सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरिज, मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बेट्समेन, बेस्ट ऑल राउण्डर सहित विभिन्न प्रकार के पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply